दिनांक 30 जून 2026 की मध्यरात्रि से पोर्टल मेंटेनेंस और अपडेट के लिए 25 जुलाई 2026 तक नए CAS प्रार्थना पत्र के लिए बंद रहेग। जो प्रार्थना पत्र प्रक्रियाधीन है उनकी CAS/IQAC मीटिंग इत्यादि सामान्य रूप से यथावत चलती रहेंगी। प्राध्यापक डाटा इत्यादि भी सामान्य रूप से भर सकेंगे।
सभी प्राचार्यों से अनुरोध है कि यह सुनिश्चित करें कि सभी CAS बैठक के सदस्य — विषय विशेषज्ञ, निदेशक नामित, कुलपति नामित एवं RHEO — समर्थ पोर्टल द्वारा भेजे गए ईमेल के माध्यम से बैठक आमंत्रण को अवश्य स्वीकार करें। यदि किसी प्राचार्य द्वारा आमंत्रण स्वीकार किए बिना CAS बैठक आयोजित की जाती है और पोर्टल द्वारा नए सदस्यों की सूची प्रदान की जाती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्राचार्य की होगी।